Barsana: राधारानी के जन्मोत्सव की धूम,दर्शन के लिए उमड़ा हुजूम

Update: 2025-08-31 05:54 GMT
Barsana बरसाना: मथुरा के बरसाना में रविवार को एक अलौकिक दृश्य देखने को मिला। राधारानी का जन्मोत्सव शुरू होते ही आकाश में बादलों ने स्वयं बधाई की शहनाई बजाई। बूंद-बूंद गिरती वर्षा अमृत बनकर राधारानी का अभिषेक करती प्रतीत हुई। इस अद्भुत दृश्य को देखकर भक्तों को हृदय से ऐसा लगा जैसे प्रकृति स्वयं लाडो को सेवइयों के रूप में सजा रही हो।
सुबह मंदिर के पट खुलते ही गर्भगृह से निकलती अलौकिक ज्योति ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। उसी क्षण आकाश से गिरती बूंदें राधारानी के माथे पर अमृत छिड़क रही थीं। सेवायत पंचामृत से अभिषेक कर रहे थे और उसी समय वर्षा का कण-कण पंचामृत में घुलकर मानो दिव्य आहुति दे रहा हो। यह दृश्य देखकर भक्तों की आंखों से आंसू बहने लगे, सभी ने कहा 'आज धरती पर स्वर्ग उतर आया है।'
मथुरा के महावन राधा रानी मंदिर रावल में रविवार सुबह द्वापर युग जैसा माहौल देखने को मिला। भगवान कृष्ण की प्रिय राधा रानी का प्रकटोत्सव प्राकट्य स्थल रावल में धूमधाम से मनाया गया। दूर-दूर से आए भक्त नाचते-गाते और भजन कीर्तन का आनंद लेते नजर आए। हर कोई राधा रानी के प्रकटोत्सव को देखने के लिए उत्सुक था।
Tags:    

Similar News