Bareilly बरेली: बरेली एसटीएफ इकाई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कैंट थाना क्षेत्र के विजय द्वार के पास चार किलोग्राम (200 ग्राम) अफीम के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने लगभग बीस लाख रुपये की नकदी और अफीम भी बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो कारें, छह मोबाइल फोन और चार हज़ार रुपये से ज़्यादा की रकम बरामद की है।पुलिस के मुताबिक, ये तस्कर झारखंड से पंजाब, हरियाणा और बरेली में अफीम की सप्लाई करते थे। गिरफ्तार तस्करों में अंकित सिंह, शेर सिंह, मंटू, तेजराम, चंदन यादव और राजकुमार शामिल हैं।
एसटीएफ का कहना है कि ज़ब्त की गई अफीम की कीमत लगभग बीस लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अब इस मामले में तस्करों के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है। एसटीएफ इकाई द्वारा की गई इस कार्रवाई से पूरे जिले में तस्करों में खलबली मच गई है।उम्मीद है कि जल्द ही एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए तस्करों के साथियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।