Bareilly News: कोचिंग जा रही छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Update: 2025-06-23 01:06 GMT
Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांधीपुरम फेस 2 में शनिवार शाम कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी मुस्बिर को पुलिस ने 36 घंटे के अंदर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक और केस भी दर्ज किया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इज्जतनगर निवासी छात्रा शनिवार दोपहर स्कूल ड्रेस में कोचिंग से घर लौट रही थी।
जैसे ही वह गांधीनगर फेस 2 में गद्दे वाली गली में पहुंची तो पीछे से एक बाइक सवार आया। बदमाश ने कुछ दूर जाकर बाइक मोड़ ली। फिर उसने छात्रा से छेड़छाड़ की और भद्दे कमेंट कर चला गया। आरोपी की तलाश करते हुए टीम कर्मचारी नगर चौकी क्षेत्र में कश्मीरी कोठी के पीछे बाग में पहुंची। वहां आरोपी मिल गया। भागने के प्रयास में उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने आरोपी को अस्पताल भिजवाया।
Tags:    

Similar News