Bareilly: खेत में जोरदार धमाके के साथ फटा देसी बम

Update: 2025-04-27 04:25 GMT
Bareilly बरेली: सूअर का शिकार करने के लिए खेत में लगाया गया देशी बम फटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उसके परिजन उपचार के लिए घर ले गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र के साबरखेड़ा गांव का है। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे साबरखेड़ा गांव निवासी झाझन लाल की पत्नी मीरा देवी पूर्व प्रधान अशफाक के खेत में घास काटने गई थी। घास काटते समय उसकी दरांती खेत में छिपाए गए देशी बम से टकरा गई, जिससे बम तेज धमाके के साथ फट गया।
विस्फोट से मीरा देवी घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ी। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उठाकर अपने घर ले गए। परिजनों ने तत्काल उपचार शुरू कराया। घटना के बाद से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि शिकारी अक्सर जंगली सूअर व अन्य जानवरों का शिकार करने के लिए खेतों या जंगलों में गुड़ या खाद्य सामग्री के साथ देशी बम लगाते हैं। जानवर खाने के क्रम में बम को निगल लेते हैं और बम पेट में फट जाता है, जिससे जानवर वहीं मर जाते हैं।
Tags:    

Similar News