Bareilly: जिला अस्पताल की बदइंतजामी पर भड़के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

Update: 2025-06-07 06:59 GMT

बरेली: उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने शुक्रवार को महाराणा प्रताप जिला अस्पताल पहुंचे। उनके अस्पताल पहुंचते ही खलबली मच गई। डिप्टी सीएम इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। मरीजों के बिस्तर पर तकिया नहीं मिला। इस पर अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक (एडीएसआईसी) डा. अलका शर्मा को फटकार लगाई।

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से कहा कि छह महीने पहले ये शासनादेश जारी हुआ था कि मरीजों को बिस्तर पर तकिया दिया जाएगा। इसके बावजूद यहां मरीजों को तकिया नहीं दिया जा रहा। इसके बाद वह ओपीडी और पैथोलाजी पहुंचे। मरीजों का हालचाल जाना। डॉक्टरों के बर्ताव के बारे में भी जाना। पैथोलॉजी और इमरजेंसी वार्ड में गंदगी पर साफ-सफाई के निर्देश दिए।

उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के निरीक्षण के दौरान अस्पताल के स्टॉफ में खलबली मची रही। आनन-फानन में सभी विभाग और वार्ड अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए।

Tags:    

Similar News