Bareilly: सत्ता में बने रहने के लिए वोट काटना असली घुसपैठ: वीरपाल सिंह

Update: 2025-11-29 09:37 GMT

बरेली: सपा के कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव और पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को एसआईआर के सभी प्रभारी और विधानसभा अध्यक्षों के साथ बैठक की। बतौर मुख्य अतिथि वीरपाल सिंह ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के नाम पर जनता को डराने और मतदाता सूची से नाम कटवाने की राजनीति लोकतंत्र को कमजोर करती है। उन्होंने कहा कि जो वोट हटाकर सत्ता में बने रहने की कोशिश करे, वही लोकतंत्र का असली घुसपैठिया है। एसआईआर की प्रगति जानने को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि संविधान ने हर नागरिक को मतदान का अधिकार दिया है और कोई इस अधिकार को छीन नही सकता। कहा कि सपा हर बूथ पर वोट बचाने की रणनीति तैयार कर रही है और पांच दिसंबर से बीएलए प्रशिक्षण शिविर हर जोन में लगाए जाएंगे। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुलतानी ने कहा कि बरेली में समाजवादी कार्यकर्ता हर वार्ड और हर बूथ तक सक्रिय हो चुके है।

प्रत्येक बीएलए और पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि हर पात्र नागरिक का वोट सुरक्षित रहे। बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, विजयपाल सिंह, कदीर अहमद, मलखान सिंह, अरविंद सिंह यादव, कलीमुद्दीन, इं. अनीस अहमद, राजेश अग्रवाल, संजीव सक्सेना, सुरेंद्र सोनकर, पंडित दीपक शर्मा, डॉ अनीस बेग, मनोहर पटेल, भारती चौहान, अनिल गंगवार, रमेश यादव, राम सेवक प्रजापति, सचिन आनंद, संजीव कश्यप, गंगा सिंह मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News