Bareilly: अपराधियों ने चौकी इंचार्ज पर की फायरिंग, 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
Bareilly बरेली: भरतौल रोड पर गश्त के दौरान बाइक सवार पांच बदमाशों ने बारादरी थाने पर फायरिंग कर दी। बदमाशों से बचकर भागने की कोशिश में सैटेलाइट चौकी इंचार्ज गौरव कुमार अत्री सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनके दाहिने हाथ में चोट आई है। रुहेलखंड चौकी इंचार्ज राहुल सिंह पुंडीर ने दो नामजद आरोपियों समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। रुहेलखंड चौकी इंचार्ज के मुताबिक वह रविवार रात करीब 11 बजे सैटेलाइट चौकी इंचार्ज गौरव कुमार अत्री और पुलिस टीम के साथ भरतौल रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान दो मोटरसाइकिलों पर पांच संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए तो पुलिस ने टार्च दिखाकर उन्हें रुकने का इशारा किया।
बदमाशों में से एक ने कहा रवि यादव और अभिषेक पिस्टल निकालो और गोली मार दो। पुलिसकर्मियों का जीना मुहाल कर दिया है। इसी बीच मोटरसाइकिल पर बैठे दो बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग कर दी। खुद को बचाने के लिए पुलिसकर्मी जमीन पर गिर पड़े, जिसमें इंस्पेक्टर गौरव कुमार अत्री के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई, इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आईं। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो पांचों बदमाश मौके से भाग निकले। बारादरी पुलिस ने रवि यादव और अभिषेक समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।