Bareilly: गणतंत्र दिवस पर विद्यालय में समारोह और कार्यक्रम

Update: 2026-01-27 14:12 GMT

बरेली: लायंस विद्या मंदिर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सुशील शर्मा जी ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रेसिडेंट उमेश चंद शर्मा, मैनेजर सतीश अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, आकाश सिंघल, विनय सिंघल, साधना अग्रवाल, अलका अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती वैशाली जौहरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती गुंजन अग्रवाल ने किया।

Tags:    

Similar News