Bareilly : ढाबे के खंडहर में बच्ची का शव

Update: 2025-04-24 04:54 GMT
Bareilly बरेली: फरीदपुर हाईवे पर काफी समय से बंद पड़े एक ढाबे के खंडहर में करीब 8 से 10 महीने की बच्ची का शव मिला। पुलिस को बच्ची के शरीर पर कई जगह खरोंच के निशान भी मिले हैं। आशंका है कि बच्ची को किसी जानवर ने नोचा है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। फरीदपुर थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर के बाईपास पर बंद पड़े जनता ढाबे के पास खाली पड़े खंडहर में 8 से 10 महीने की बच्ची का शव पड़ा था।
बुधवार को राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया। बच्ची के शरीर पर कई जगह खरोंच के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि उसे किसी जानवर ने नोचा है। बच्ची के बाएं पैर में लाल और दाएं पैर में काला धागा बंधा हुआ था। पुलिस ने बच्ची के शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। गुरुवार को पुलिस लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
Tags:    

Similar News