Ballia: संगीन धाराओं में वांछित युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

Update: 2025-06-30 08:24 GMT

बलिया: बांसडीह रोड थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धारा 69 व 351(3) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त विनय सोनी पुत्र भोला सोनी (निवासी रघुनाथपुर पीपरपाती, थाना बांसडीह रोड) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

थानाध्यक्ष अजय पाल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महेन्द्र रावत और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को एसएस पैरामाउंट स्कूल, आमघाट तिराहा के पास से दबोचा। गिरफ्तारी टीम में कांस्टेबल विभूति यादव और श्याम सिंह भी शामिल रहे।

पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News