Ballia: सोलर पैनल चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

पुलिस ने तीनों को न्यायालय भेज दिया

Update: 2025-02-25 10:51 GMT

बलिया: सूर्यपुरा गांव में 19 फरवरी की रात हुई सोलर पैनल चोरी के मामले में सुखपुरा पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। श्रीराम शरण इंटर कॉलेज शिवपुर के पास छापेमारी कर पुलिस ने संजीत कुमार (रामपुर चिट, चिटबड़ागांव), सचिन कुमार (शिवपुर, सुखपुरा) और उनके सहयोगी अनीश को पकड़ा।

उनकी निशानदेही पर चोरी के चार सोलर पैनल बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों को न्यायालय भेज दिया।

Tags:    

Similar News