Ballia: रानीगंज पुल के पास मृत नवजात शिशु मिलने से हड़कंप
"घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं"
बलिया: बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज (बीबी टोला) पुल के पास नाले के किनारे एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
स्थानीय लोगों का मानना है कि किसी ने रात में ही नवजात को वहां छोड़ दिया होगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।