Ballia: शादी में शामिल होने आए केदार नाथ राय हुए लापता
सूचना देने के लिए जारी किए गए संपर्क नंबर
बलिया: शहर के पास तिखमपुर स्थित वृंदावन मैरिज हॉल में अपनी नतिनी की शादी में शरीक होने आए केदार नाथ राय 26 अप्रैल की सुबह से लापता हैं। वे मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर, दुबारी गांव के निवासी हैं। 75 वर्षीय केदार नाथ राय, स्वर्गीय फौजदार राय के पुत्र हैं। उनके अचानक लापता हो जाने से परिवार के लोग बेहद चिंतित और परेशान हैं। उनकी खोजबीन लगातार जारी है।
केदार नाथ राय की लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच है और रंग गोरा है। परिजनों ने स्थानीय पुलिस से भी मदद की गुहार लगाई है और आम जनता से भी अनुरोध किया है कि यदि कहीं केदार नाथ राय दिखाई दें तो तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें: