Ballia: ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ

"शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया"

Update: 2025-02-20 06:28 GMT

बलिया: बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बीआरसी बेलहरी पर ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मृत्युंजय तिवारी बब्लू ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यालयों के विकास में हर संभव सहयोग का वादा करते हुए कहा कि शिक्षा ही विकास की नींव है और सरकार का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंध समिति को मिलकर सार्थक पहल करनी होगी।

प्री-प्राइमरी शिक्षा और निपुण भारत मिशन पर जोर: खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य निपुण भारत मिशन और प्री-प्राइमरी शिक्षा के सार्वभौमीकरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को शिक्षित करना जितना शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है, उतनी ही अभिभावकों की भी भूमिका अहम है। बच्चों की मानसिक क्षमता का विकास हो और वे शिक्षा के प्रति उत्साहित रहें, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

एसआरजी आशुतोष कुमार सिंह तोमर ने विद्यालयों में प्री-प्राइमरी शिक्षा के महत्व और इसके क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय हल्दी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में 35 बच्चों को शैक्षिक सामग्री वितरित कर सम्मानित किया गया।

टीएलएम प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र: कार्यक्रम में शिक्षिका प्रिया सिंह, सारिका पांडेय, अमृता पांडेय, स्वास्तिका मिश्रा और सोनी तिवारी द्वारा बनाई गई टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण रही। मुख्य अतिथि मृत्युंजय तिवारी बब्लू, बीईओ राजीव गंगवार और एसआरजी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शिक्षिकाओं ने अपने स्वनिर्मित टीएलएम मॉडल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने के सरल और रोचक तरीके प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित: इस अवसर पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर इंदू यादव, प्राशिसं के ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत ओझा, मंत्री संतोष सिंह, एआरपी लक्ष्मी नारायण, अजय गुप्ता, श्रीप्रकाश मिश्र, ब्रजेश उपाध्याय, प्रभात सिंह, जीवेश सिंह, मंजूर हुसैन, कमला सिंह, आशा गुप्ता, राजीव दूबे, हरेकृष्ण, अमित वर्मा, पंकज सिंह, संजीव राय, सुमीत कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीके पाठक ने किया।

Tags:    

Similar News