Bahraich बहराइच: जिले के बघैया गाँव निवासी राजकुमार (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह दिल्ली में मजदूरी करता था और एक माह पहले ही अपने गाँव लौटा था। पत्नी और बच्चों को छोड़कर घर लौटते समय उसकी हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उसकी हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जाँच कर रही है। पूरा मामला कैसरगंज थाना क्षेत्र का है। बघैया गाँव निवासी राजकुमार (25) पुत्र विधाराम दिल्ली में मजदूरी करता था। वह करीब एक माह पहले ही अपने गाँव लौटा था। दोपहर में वह अपनी पत्नी और बच्चों को गोढ़िया नंबर 2 स्थित मंगलमेला में छोड़कर अपने गाँव चला गया। करीब एक घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कैसरगंज सीएचसी ले गए।
हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई। गुरुवार दोपहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
Tags: