Bahraich बहराइच: पानी की टंकी पर काम कर रहे एक मजदूर की सांप के काटने से मौत हो गई। वहीं दूसरी जगह सांप के काटने से एक बच्ची की हालत बिगड़ गई। उसे समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे उसकी जान बच गई। यूपी के बहराइच में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर काम कर रहे एक मजदूर की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय निषाद (24 वर्ष) पुत्र राजित राम निषाद निवासी ग्राम भरथा कला, थाना सिरसिया, श्रावस्ती के रूप में हुई है। खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते आ गए। मामले में ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है।
घटना नानपारा थाना क्षेत्र के बनकटवा महोली गांव की है। शनिवार को अजय निषाद अपने गांव से मजदूरी करने बनकटवा आया था। वह बीपीएल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा बनवाई जा रही पानी की टंकी के निर्माण कार्य में लगा था। रात करीब ढाई बजे टंकी निर्माण स्थल पर उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। कुछ ही देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।