Bahraich बहराइच: बहराइच ज़िले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 15 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लड़की दो दिन पहले लापता हो गई थी और उसका खून से लथपथ शव एक बगीचे में मिला। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी।
उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले में दो दिन से लापता 15 वर्षीय लड़की का शव उसके घर के पास एक बगीचे में खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका पिछले शुक्रवार से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थी। शव बगीचे से बरामद किया गया। घटनास्थल पर पहुँचकर परिजनों ने शव की पहचान की। पीड़िता के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान पाए गए। परिजनों का दावा है कि हत्यारों ने बेहद बेरहमी से हत्या को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई कर रही है।
मृतक लड़की के बड़े भाई प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया है। मामले की जाँच शुरू कर दी गई है। अमृतपुर चौकी प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।