Ayodhya News: श्रीराम मंदिर के बाहर घूम रहे दलाल, VIP दर्शन पास के नाम पर कर रहे वसूली,तीन गिरफ्तार

Update: 2025-03-02 06:11 GMT
Ayodhya News: यूपी के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर की पुलिस चौकी ने राम गुलेला बैरियर पर श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन पास दिलाने के नाम पर वसूली कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि बैरियर पर तैनात हेड कांस्टेबल राशिद ने उन्हें इसकी सूचना दी, जिस पर कार्रवाई की गई।
मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शैलेंद्र सिंह व बृजवासी निवासी धौलपुर राजस्थान और संदीप पता अज्ञात के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ राम जन्मभूमि थाने में मुकदमा दर्ज कर तीनों का चालान कर दिया गया है।
Tags:    

Similar News