Ayodhya Deepotsav: फिर से इतिहास रचने की तैयारी, 29 लाख दीपों जगमगाएगी रामनगरी
Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में आज दीपोत्सव मनाया जा रहा है। दीपोत्सव के दौरान एक बार फिर इतिहास रचा जाएगा। इस बार दीपोत्सव से पहले ही इतिहास रच दिया गया है। शनिवार को सरयू आरती में रिकॉर्ड 21,000 लोगों ने भाग लिया। इस पल को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। गिनीज बुक के अधिकारी निश्चल बरोट ने बताया कि गिनती क्यूआर कोड स्कैनिंग के जरिए की गई। शनिवार को 2,100 से ज्यादा लोगों ने क्यूआर कोड स्कैन किया। पिछली बार 1,774 लोगों ने क्यूआर कोड स्कैन किया था। इस रिकॉर्ड की आधिकारिक घोषणा रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने मंच पर की जाएगी।
आज, रविवार को अयोध्या में नौवां दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पूरे घाट को 29 लाख दीयों से सजाया जाएगा, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। 30,000 स्वयंसेवकों ने राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर 29 लाख दीये जलाए हैं। गिनीज बुक की टीम ड्रोन के जरिए इन दीयों की गिनती करेगी। उत्सव को लेकर स्वयंसेवकों का उत्साह देखने लायक है।
रविवार सुबह से ही उन्होंने दीपों में तेल भरना और बाती जलाना शुरू कर दिया है। अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इससे अयोध्या को वैश्विक पहचान मिलेगी।
राज्य के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत 2017 में 71,000 दीपों के साथ हुई थी। आज हम एक साथ 26 लाख से ज़्यादा दीप जलाकर इतिहास रचेंगे। दीपों की संख्या 2017 से 15 गुना बढ़ जाएगी। 2,100 वेदाचार्य घाटों पर महाआरती करेंगे। 1,100 ड्रोन अयोध्या में रामायण से जुड़ी विभिन्न झांकियों को आकाश में प्रक्षेपित करेंगे।दीपोत्सव एआर ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है और पूरी तरह से मुफ़्त है। इस ऐप से दुनिया के किसी भी कोने से लोग वर्चुअली दीप जला सकते हैं और उत्सव में भाग ले सकते हैं।