पत्नी के मायके से ना लौटने पर नाराज पति ने फांसी लगाकर दे दी जान, जानिए पूरा मामला

उनकी शादी के करीब 15 वर्ष बीत चुके थे

Update: 2022-02-12 14:16 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: पत्नी के मायके से ना लौटने नाराज पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी शादी के करीब 15 वर्ष बीत चुके थे। उनके बच्चा नहीं था। इस बात को लेकर उनके बीच अनबन थी। झगड़े से नाराज होकर पत्नी मायके चली गई। कई बार बुलाने के बाद भी वह वापस नहीं लौट रही थी। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

बड़ागांव के पंचमपुरा निवासी मनोज कुशवाहा (38) पुत्र हरिशंकर मजदूरी करता था। मनोज अपने पिता का इकलौता बेटा था। करीब 15 साल पहले उसकी शादी बरुआसागर निवासी बेबी से हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद बच्चा न होने से दोनों के बीचअनबन रहती थी। बेबी करीब 4 माह पहले नाराज होकर मायके चली गई। 
Tags:    

Similar News

-->