अमरोहा: कांठ रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिहाली गांव निवासी जयवीर (40) और उनकी पत्नी आदेश (38) शादी समारोह से लौट रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर झनकपुरी निवासी जितेंद्र (30) और उनका दोस्त राजू गन्ने का बीज खरीदने जा रहे थे। रास्ते में दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे चारों लोग सड़क पर गिर पड़े।

तेज रफ्तार कैंटर बना काल

इसी दौरान कांठ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कैंटर ने चारों को कुचल दिया। हादसे में जयवीर, आदेश और जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों में मचा कोहराम

इस हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में मातम छा गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags: