अभिभाषक संघ अलीराजपुर के चुनाव निर्विरोध संपन्न, अध्यक्ष राजेश वाघेला एवं सचिव राहुल परिहार बने

Update: 2025-03-29 17:04 GMT
Alirajpur। स्थानीय अभिभाषक संघ की नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2025 से 2027 के लिए चुनाव स्थानीय अभिभाषक सभाकक्ष में निर्वाचन अधिकारी,अधिवक्ता राजेश राठौर, सहायक निर्वाचन अधिकारी अभिषेक वाणी एवं चितवन गेहलोत की उपस्थिति में संपन्न हुए ।


 


जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर राजेश बी.वाघेला (छकतला), राजेंद्र कुमार वाणी उपाध्यक्ष, राहुल कुमार परिहार सचिव, सुश्री रौनक सोमानी सह-सचिव एवं कोषाध्यक्ष सर्वेश सिसोदिया मनोनीत किए गए । कार्यकारिणी में अंतिमबाला वास्केल, सुश्री प्रियल तोमर को मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचित होने पर अभिभाषक गण सर्वश्री अनूप शर्मा, राजेंद्र परिहार, रमण सोलंकी, दशरथ चंदेल, विजय गेहलोत,भरत राठौड़, अशोक गेहलोत, सुरेश माहेश्वरी, रजनीकांत वाणी, योगेंद्र वाणी, अनवर जावेद खान, राजेश चंदेल, जितेन्द्र वाणी, यशपाल वाघेला, उमा परिहार, ललित मोदी, ज्ञानेश्वर परिहार, अशोक सोलंकी, मसूद अख्तर कुरैशी, अनिल श्रीवास्तव, अजय गेहलोत, नानला किराड़, श्रीकांत बाहेती, कमलेश वाणी, जुनैद कुरैशी, सुधीर मोदी, आकाशदीप राठौड़, फैसल जावेद खान, मधुर गुप्ता, हिमांशु चंदेल, दीपिका रावत, अंकित मौर्य, अंजली तिवारी, सुरेन्द्र डावर, शुभम तोमर, सुरेन्द्र परिहार, राहुल सवनेर आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
Tags:    

Similar News