फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गोरखपुर से दिल्ली जाने और आने वाले सैकड़ो यात्री एयरपोर्ट पर घंटों सांसत में फंसे रहे। अचानक दिल्ली को जाने वाली दो उड़ानों को एयरलाइंस ने निरस्त कर दिया। बड़ी बात यह है कि उड़ान का निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद इंडिगो के कर्मचारी एयरपोर्ट स्थित अपने काउंटर पर मौजूद नहीं थे। यदि एयरलाइंस ने उड़ानों के निरस्त होने की सूचना अपने यात्रियों को समय से दे दी होती या अपने काउंटर से ही सूचित करवा दिया होता तो यात्रियों को घंटों परेशान नहीं होना पड़ता।

यहां बता दे कि गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की विमान संख्या 6 ई 2334 दिल्ली से गोरखपुर सुबह 9.50 पर आती है। वहीं 6 ई 2321 बनकर 10.20 पर गोरखपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। इस विमान के सभी यात्री सुबह 9 बजे के पहले ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। इस उड़ान के निरस्त होने की सूचना किसी भी यात्री को नहीं दी गयी थी।
एयरपोर्ट पहुंचे साहित्यकार प्रो. रामदेव शुक्ल ने बताया कि 10.20 तक एयरपोर्ट के डिस्प्ले पर विमान के प्रस्थान का समय नियमित बताया जा रहा था। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को टर्मिनल में एंट्री भी नहीं मिल पायी थी। वजह यह बताई जा रही थी कि इंडिगो का स्टॉफ नहीं आया है।
Tags: