सत्कर्मों की बदौलत समाज में हमेशा जीवित रहता है व्यक्ति

Update: 2025-02-28 16:52 GMT
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: अपने लिये तो सभी जीते हैं लेकिन समाज की सेवा करते हुए दूसरों के लिये जीता है वह कभी मरता नहीं है।उन्हीं में से एक सेवरही के पूर्व विधायक स्व0 रामसकल तिवारी रहे जिन्होंने जीवनपर्यन्त समाज के विपन्न लोगों के लिये काम किया।बिहार सीमा से सटे पिछड़े विधानसभा के रूप में अपनी पहचान बनाये सेवरही जो अब तमकुही विधानसभा बन गया है उसको विकास के रास्ते पर लाकर स्वर्गीय तिवारी ने कृतिमान स्थापित किया।
उक्त बातें शुक्रवार को पूर्व विधायक स्वर्गीय रामसकल तिवारी के पैतृक गाँव भेलया में आयोजित 11वीं पुण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बिहार के सेवानिवृत्त जिला जज यू वी मिश्र ने कहीं।उन्होंने कहा कि सेवरही विधानसभा उस समय गन्ना,गण्डक व गरीबी जैसी गम्भीर समस्याओं से ग्रसित था जिसे स्व0 तिवारी ने महसूस किया और विधायक बनकर क्षेत्र का विकास किया।कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शुक्ला डाक्टर केपी सिंह,हरी प्रसाद पाण्डेय,पत्रकार गिरिश पाण्डेय,प्राचार्य डा0संजय मणि त्रिपाठी सी ओ जोंश, टी एन राय, दिवाकर मणि,मनोज चौबे आदि ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम का शुभारम्भ उनके चित्र पर पुष्प अर्जित व दीप प्रवज्लित कर किया गयाउसके बाद संगीतकार प्रेम प्रकाश यति की टीम ने "रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीता राम" संगीतमई भजन प्रस्तुत किया गया।अन्त में आयोजक सेवानिवृत्त आरटीओ व स्व0 तिवारी के जेयेष्ठ पुत्र अजय त्रिपाठी व अभय त्रिपाठी अधिवक्ता ने संयुक्त रूप से आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।संचालन मजबुल्लाह राही ने किया।इस दौरान रामानुज पाण्डेय, पत्रकार विनय तिवारी,गुरुदत्त उपाध्याय,भास्कर राय,मनीष तिवारी विकास पाण्डेय,नन्दकिशोर कुशवाहा,काशीनाथ तिवारी,गणेश मणि त्रिपाठी,राजबंशी तिवारी, आजाद अंसारी,विनीत कुमार बंटी, सत्यम त्रिपाठी,सत्येन्द्र सिंह,गुड्डू सिंह,सुधई,अजय उपाध्याय,अनिल गुप्ता,आद्या तिवारी,हरिगोविन्द मिश्र, धीरज तिवारी,दिग्विजय तिवारी,भानु तिवारी,शर्मा,चन्दन दूबे,अनुराग पाण्डेय,अंकुर मिश्रा व शुभम यादव, आदि मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News