बरेली में भाजपा के 8 बार सांसद संतोष गंगवार की पत्नी का निधन

Update: 2024-05-24 04:28 GMT
बरेली । बरेली लोकसभा सीट से भाजपा के 8 बार सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती गंगवार का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं। उनकी अंतिम यात्रा भारत सेवा ट्रस्ट से 4 बजे सिटी श्मशान भूमि प्रस्थान करेगी। सौभाग्यवती गंगवार अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष भी थी।
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात में उनकी तबियत खराब हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि तेज बुखार और लूज मोशन के चलते बीपी लो हो गया था। रात करीब 10 बजे मेडिसिटी में भर्ती कराया, जहां सुबह चार बजे डेथ हो गई। इस दुखद घटना से बीजेपी नेताओं में शोक की लहर है।
इस दु:खद घटना के बारे में पता चलते ही संतोष गंगवार के घर पर उनके जानने वाले, शुभचिंतक, रिश्‍तेदारों और समर्थकों की भीड़ जुट गई है।
Tags:    

Similar News

-->