त्रिपुरा : कमलपुर जाते समय उनके वाहन से भारी मात्रा में भांग मिलने पर उनके खिलाफ सोमवार को जांच शुरु

भारी मात्रा में भांग मिलने पर उनके खिलाफ सोमवार को जांच शुरु

Update: 2022-08-22 14:18 GMT

अगरतला। त्रिपुरा में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष मंगल देववर्मा से रविवार रात को थलाई जिले में कमलपुर जाते समय उनके वाहन से भारी मात्रा में भांग मिलने पर उनके खिलाफ सोमवार को जांच शुरु की है। थलाई जिला पुलिस ने कहा कि मंगल का वाहन खोवई और कमालपुर के बीच नाका जांच चौकी पर रोका गया।

उनके वाहन को जब्त कर लिया गया और उन्हें देर रात छोड़ दिया गया। उन्होंने इस मामले के बारे में खुद की संलिप्तता से इनकार किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को उसे पुलिस स्टेशन पर हिरासत में लेने के लिए मजबूर किया। देववर्मा ने इस मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार करते हुए कहा कि कुछ स्वार्थी समूहों ने उनके खिलाफ साजिश रची है। ना तो मैं और न ही मेरे चालक को वाहन में पीछे रखे इस माल के बारे में जानते है। हमारी अनुपस्थिति में कुछ लोगों ने भांग के पैकेट मेरी कार में पीछे रख दिये और पुलिस को सूचना दे दी।
भाजपा नेता यहां कहा कि वे हमेशा निष्पक्ष जांच के पक्ष में रहे है और अगर मंगल इस मामले में दोषी पाया जाता है तो कानून के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। भाजपा ने इस घटना पार्टी को बदनाम करने की साजिश करार दिया।


Tags:    

Similar News