Telangana तेलंगाना: भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि तेलंगाना में अगले दो से तीन दिनों में खासकर उत्तरी और मध्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके चलते राज्य के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें बिजली गिरने और बारिश से संबंधित जोखिम की चेतावनी दी गई है।
IMD के एक वैज्ञानिक ने कहा, “दक्षिण पश्चिम मानसून के 4-5 दिनों में केरल पहुंचने की संभावना है, जो 2010 के बाद सबसे जल्दी मानसून की शुरुआत हो सकती है। केरल में सामान्य मानसून आगमन की तारीख 1 जून है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह 27 मई से पहले ही केरल तट पर पहुंच सकता है।