Telangana तेलंगाना : तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के नरसिंगी सर्विस रोड पर एक कार में आग लग गई, जिससे आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कार में आग लगने का भयावह वीडियो भी सामने आया है। घटना कल यानी बुधवार देर शाम की है। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन आग की लपटों ने पूरी कार को अपने आगोश में ले लिया, जिससे कार चालक और स्थानीय लोग घबराए हुए थे।
यह हादसा नरसिंगी रोटरी के पास हुआ, जब एक व्यक्ति अश्विन अपनी कार चला रहा था। अचानक गाड़ी रुक गई। अश्विन ने गाड़ी को चेक किया, तभी उसने देखा कि गाड़ी से आग की लपटें उठ रही हैं। तुरंत कार से बाहर निकलते हुए उसने अपनी जान बचाई।आग फैलते ही स्थानीय लोग घबराए और दमकल विभाग को सूचित किया। , लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।