हैदराबाद: हैदराबाद के उपनगरीय इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है. शमशाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा कोहरे की चपेट में रहा। इसके कारण उड़ानें बाधित हुईं। राजीव गांधी एयरपोर्ट पर आने वाली कई फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। मुंबई से हैदराबाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 615 को चेन्नई डायवर्ट किया गया। चेन्नई से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 495 को वापस चेन्नई डायवर्ट कर दिया गया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Tags: