Telangana तेलंगाना: भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार, 19 मई 2025 को जारी मौसम बुलेटिन में तेलंगाना के 11 जिलों में मंगलवार, 20 मई को भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से) चलने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यकता न होने पर यात्रा से बचने की सलाह दी है। स्थानीय प्रशासन को भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।