Tamil Nadu तमिलनाडु: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह करीब 5:30 बजे डीजल ले जा रही एक मालगाड़ी की चार बोगियों में भीषण आग लग गई। इससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही दमकल और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
मनाली से तिरुपति इलाके जा रही एक मालगाड़ी में तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई। इसके बाद एहतियात के तौर पर आसपास के इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। आग लगने के कारणों की जांच अभी जारी है। इस घटना के कारण चेन्नई आने-जाने वाली ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। दक्षिण रेलवे ने चेन्नई से रवाना होने वाली आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया है और पांच ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।
Tags: