Tamil Nadu तमिलनाडु : पीएमके संस्थापक रामदास को रविवार को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्हें हृदय परीक्षण के लिए चेन्नई के थाउजेंड लाइट्स इलाके में स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सोमवार को हृदय रोग विशेषज्ञों द्वारा उनकी जाँच की जाएगी। रामदास की 2013 में इसी अस्पताल में हृदय शल्य चिकित्सा हुई थी।
गौरतलब है कि वह हृदय की जाँच और उपचार के लिए नियमित अंतराल पर अस्पताल आते रहे हैं।