सिक्किम : कोरोना के मामले बढ़कर 42,301 हो गए, स्वास्थ्य बुलेटिन में दी जानकारी

Update: 2022-08-04 09:00 GMT

गंगटोक। सिक्किम में मंगलवार कोरोना के मामले बढ़कर 42,301 हो गए। क्योंकि राज्य में 37 और लोग संक्रमण का शिकार हो गए हैं। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है।

राज्य में मरने वालों की संख्या 472 पर अपरिवर्तित रहा क्योंकि पिछले 24 घंटों में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।
बता दें कि सिक्किम में अब 813 सक्रिय मामले हैं, जबकि 40,238 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं और 778 मरीज अब तक दूसरे राज्यों में चले गए हैं।
दैनिक सकारात्मकता दर 13.70 प्रतिशत रही। राज्य में कोरोना के 270 नमूनों का परीक्षण किया गया था।


Tags:    

Similar News