कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव का पत्थर है: दामोदर अग्रवाल

Update: 2023-08-14 06:27 GMT

राजसमंद: राजसमंद में रविवार को कांकरोली स्थित जिला भाजपा कार्यालय में विजयी संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां भाजपा प्रदेश महामंत्री व उदयपुर संभाग प्रभारी दामोदर अग्रवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है दूसरी पार्टियों की तरह परिवार वाद वाली पार्टी नहीं है। इसके कारण भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। जिसके 18 करोड़ सदस्य हैं। देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सबसे पहले जयघोष में भारत माता की जय बोला जाता है।

उन्होंने कहा- पार्टी के कार्यकर्ता सर्वप्रथम भारत माता के कार्यकर्ता हैं। भाजपा में कार्यकर्ता ही पार्टी की आधारशिला हैं जिसके कारण भाजपा आज के स्वरूप में विद्यमान है । पार्टी में टिकट देना नेतृत्व का कार्य है और जो कमल का चिन्ह लेकर चुनाव लड़ेगा उसको जीतना हमारा कार्य है।

अग्रवाल ने बूथ पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन अपने बूथ पर 1 घंटे का समय निकाल कर के घर-घर जाकर के भाजपा के पक्ष में प्रचार करें।

Tags:    

Similar News