Weather: 15-16 अप्रैल को तापमान रहेगा चरम पर – IMD की चेतावनी

Update: 2025-04-14 07:19 GMT
Jaipur  जयपुर:  राजस्थान में फिर से हीट वेव अलर्ट जारी हो गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 14 अप्रैल से प्रदेश में तीव्र हीट वेव्स चलेंगी। इस दौरान अधिकतम पारा भी तेजी से बढ़ेगा। बीते 2 दिनों से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आंधी और बारिश का दौर चला, जिससे तापमान में गिरावट आ गई थी लेकिन आज से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और पारे में भी तेज उछाल आएगा।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 14 अप्रैल से प्रदेश में तीव्र हीट वेव्स चलेंगी। वहीं 15 अप्रैल से इसका दायरा और बढ़ेगा तथा जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र भीषण लू की चपेट में रहेगा। अधिकतम पारा अभी 42 डिग्री के आसपास है और अगले 3 दिन इसमें 3 से 5 डिग्री तक का इजाफा होगा। पश्चिमी क्षेत्र में पारा 46 डिग्री को पार कर सकता है। हालांकि अप्रैल में अधिकतम तापमान 47 डिग्री को छू चुका है। प्रदेश के कई इलाकों में भीषण गर्मी ने 20-25 सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
 17-18 को आंधी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 17-18 अप्रैल को प्रदेश में फिर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आ रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का दौर चल सकता है। इस विक्षोभ का ज्यादातर प्रभाव पूर्वी राजस्थान में ही देखने को मिलेगा।
17 अप्रैल को आंधी-बारिश का अलर्ट
अलवर, झुंझुनू, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर और जैसलमेर में 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है।
Tags:    

Similar News