उदयपुर चेक बाउंस मामले में 11 साल से था आरोपी, अब गिरफ्तार

11 साल से था आरोपी, अब गिरफ्तार

Update: 2023-10-11 05:44 GMT
राजस्थान   हिरणमगरी थाना पुलिस ने 11 साल से फरार चेक बाउंस के आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि आवरी माता कच्ची बस्ती, हिरणमगरी निवासी मोती सिंह पुत्र गोविंद सिंह चौहान के खिलाफ हिरणमगरी थाने में चेक बाउंस का केस दर्ज है। आरोपी 11 साल पहले फरार हो गया था और राजसमंद के दीवेर में रह रहा था। पुलिस ने दबिश देकर मोती सिंह को गिरफ्तार किया।
Tags:    

Similar News