कैरू की दो लड़कियां जूडो में राज्य स्तर पर चयनित

Update: 2023-10-11 18:40 GMT
जोधपुर। सीमा सुरक्षा बल की 45वीं इन्टर फ्रंटियर वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता-2023 का शुभारंभ मंगलवार को असीम व्यास, महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केंद्र व सीमा सुरक्षा बल जोधपुर ने किया। प्रतियोगिता 14 अक्टूबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल के 11 फ्रंटियर की वालीबॉल, बॉस्केटबॉल, हैंडबॉल और योगा की 44 टीमें भाग ले रही है। आयोजन पुनीत रस्तोगी, भापुसे, महानिरीक्षक, फ्रंटियर मुख्यालय जोधपुर के देख रेख तथा निर्देशन में हो रहा है। ओपनिंग सेरेमनी में व्यास ने बताया कि प्रतियोगिताओं से बल के कार्मिकों के बीच आपसी भाईचारा, अनुशासन व आत्म विश्वास एवं नेतृत्व जैसे गुणों का विकास होता है।
डोली| विधानसभा क्षेत्र लूणी के ग्राम पंचायत कैरू के राउमावि की दो बालिकाएं जूडो में राज्य स्तर पर चयनित होने के बाद स्कूल में स्वागत किया गया। राउमावि सेनाई धवा में आयोजित जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में राउमावि कैरू की दो बालिकाओं संगीता गहलोत पुत्री पूसाराम गहलोत और रिंकू गहलोत पुत्री किशना राम गहलोत ने जूडो में भाग लेकर गोल्ड मेडल हासिल किया। दोनों 12 अक्टूबर से भरतपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। स्कूल आने पर शारीरिक शिक्षक अशोक बाडेटा व बालिकाओं का स्वागत करते हुए बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना दी।
Tags:    

Similar News