राजस्थान में गिरने लगा तापमान, माइनस 3 डिग्री होने की संभावना

Update: 2022-12-20 14:09 GMT

जयपुर न्यूज़: प्रदेश में रात का तापमान गिरने लगा है। सीकर के फतेहपुर शेखावाटी में 16 दिसम्बर की रात का तापमान शून्य डिग्री दर्ज हुआ, जो इस सीजन का राज्य का सबसे कम रहा। हालांकि आगामी दिनों में तापमान कम रहने से फतेहपुर शेखावाटी में रात का तापमान माइनस तीन-चार डिग्री दर्ज होने की संभावना है। चूरू में भी 16 दिसम्बर की रात का पारा 1.3 डिग्री दर्ज हुआ, जो चूरू में इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। हालांकि, चूरू में पिछले एक दशक के तापमान का अवलोकन करे, तो पिछले साल 19 दिसम्बर को माइनस-2.5 डिग्री रात का तापमान दर्ज हुआ था। इस सीजन का जयपुर में सबसे कम तापमान 16 दिसम्बर की रात 8.8 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि वर्ष 2019 में तीस दिसम्बर को जयपुर का तापमान 1.0 डिग्री रात का तापमान दर्ज किया था। मौसम विशेषज्ञ का मानना है कि आने वाले दिनों में सर्दी कहर बरपाएगी।

कोटा में 8 दिसम्बर को दर्ज हुआ सबसे कम तापमान: कोटा में आठ दिसम्बर की रात को इस सीजन का सबसे तापमान 8.1 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि, कोटा में पिछले एक दशक में 2019 में 29 दिसम्बर की रात को सबसे कम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

अजमेर: अजमेर में इस सीजन का सबसे कम रात का तापमान सात दिसम्बर की रात को 9.3 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि, अजमेर में पिछले एक दशक में सबसे कम रात का तापमान 2021 और वर्ष 2019 में 19 दिसम्बर-31 दिसम्बर को 3.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

जोधपुर: जोधपुर में 16 दिसम्बर की रात को इस सीजन का सबसे कम रात का तापमान 9.5 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि, एक दशक में सबसे कम रात का तापमान 2019 में 27 दिसम्बर को 4.4 डिग्री रात का तापमान दर्ज किया गया था।

अभी दिसम्बर का अंतिम सप्ताह शेष है। आने वाले दिनों में कई जगह रात का तापमान गिरेगा, कई जगह बर्फ भी जमेगी।

- राधेश्याम शर्मा, निदेशक, मौसम केन्द्र जयपुर  

Tags:    

Similar News

-->