Sri Ganganagar: जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ने वीसी में की बजट घोषणाओं की समीक्षा

Update: 2025-07-12 14:23 GMT
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । जल संसाधन विभाग जयपुर के मुख्य अभियंता श्री अमरजीत सिंह मेहरड़ा द्वारा श्रीगंगानगर मुख्यालय पर अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन वृत कार्यालय में उपस्थित रहकर वी.सी. के माध्यम से राज्य सरकार की पिछले दो वर्ष की बजट घोषणाओं की समीक्षा की गयी।
वी.सी. के माध्यम से हनुमानगढ़ संभाग के मुख्य अभियंता. सभी अधीक्षण अभियंता एवं अधिशाषी अभियंता जुड़े रहे। समीक्षा के दौरान अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने तथा नये कार्यों की निविदा शीघ्र आमंत्रित किये जाने के निर्देश दिये गये। बजट घोषणा के जिन कार्यों की डी.पी.आर. अभी तक नहीं बनी है, उन्हें भी अतिशीघ्र तैयार कर स्वीकृति के लिए भिजवाने हेतु निर्देशित किया।
इसके अलावा घग्घर नदी में पानी की आवक को देखते हुए समय रहते निविदायें तथा कार्यादेश आदि सभी आवश्यक व्यवस्थायें किये जाने के भी निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन वृत, श्रीगंगानगर एवं गंगकैनाल के अधिशाषी अभियंता उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अभियंता द्वारा फिरोजपुर फीडर के पुर्ननिर्माण के दौरान गंगनहर में पानी की आपूर्ति के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी तथा पंजाब अधिकारियों से फिरोजपुर फीडर की निविदा शीघ्र आमंत्रित करने एवं बीकानेर कैनाल की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी।
मुख्य अभियंता द्वारा अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन वृत, श्रीगंगानगर एवं मुख्य अभियंता, हनुमानगढ़ को पंजाब जाकर फिरोजपुर फीडर एवं बीकानेर कैनाल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों के दौरान गंगनहर में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था के सम्बन्ध में पंजाब सिंचाई अधिकारियों से वार्ता करने के निर्देश दिये गये।
इसके उपरांत मुख्य अभियंता द्वारा शिवपुर हैड एवं खखां हैड का निरीक्षण किया गया। खखां हैड पर गेज को भी देखा गया। उनके द्वारा बीकानेर कैनाल के राजस्थान भाग में निरन्तर गश्त जारी रखने के निर्देश दिये गये ताकि पानी चोरी पर अंकुश रहे। इसके अतिरिक्त मुख्य अभियंता द्वारा पंजाब सिंचाई अधिकारियों से वार्ता कर गंगनहर में निर्धारित शेयर अनुसार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा पंजाब क्षेत्र में पानी चोरी रोकने हेतु लगातार गश्त जारी करने हेतु भी कहा गया। इस पर पंजाब सिंचाई अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया
Tags:    

Similar News