Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । युवा कार्यक्रम विभाग, भारत सरकार के स्वायत्त संगठन नेहरू युवा केन्द्र श्रीगंगानगर द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन हेतु इच्छुक युवा मंडलों से 5 जनवरी 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला युवा अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस वर्ष में 4 ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जानी है, जिसमें प्रत्येक ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में 4 एकल श्रेणी के खेल एवं 2 समूह खेलों का आयोजन दो दिनों में किया जाएगा। ब्लॉक स्तरीय विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करेंगे। तत्पश्चात जिला स्तरीय विजेता इस बार आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इच्छुक युवा मंडल केंद्र कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा दूरभाष 0154-2464921 अथवा व्यक्तिगत संपर्क कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
Tags: