Bhilwara भीलवाड़ा। सावन की हरियाली और हरियाली अमावस्या के उल्लास के बीच रिमझिम बारिश के सुहाने मौसम में संजय कॉलोनी महिला मंडल की महिलाओं ने उल्लास, संस्कृति और आत्मीयता से भरपूर सावन महोत्सव मनाया। पारंपरिक हरे परिधानों में सजी सखियों ने नृत्य, रोचक खेल, प्रश्नोत्तरी और हरियाली अमावस्या के स्नेहभोज के साथ पर्व को यादगार बना दिया। महिला मंडल की अध्यक्ष अनुपमा मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में आयोजित लकी पोटली गेम में रितु अजमेरा प्रथम, अर्चना असावा द्वितीय और अंजू बांगड़ तृतीय रहीं। वहीं एक्टिविटी गेम में संगीता मुंदड़ा ने पहला, आशा राठी ने दूसरा तथा जागृति माहेश्वरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रीन वस्तुओं के नाम प्रतियोगिता में अंकिता मूंदड़ा प्रथम, स्वीटी पोरवाल द्वितीय और रेणु कोगटा तृतीय रहीं। सचिव मधु हिंगड़ ने बताया कि सावन विषयक प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में करीब 20 सखियां ‘ग्रीन रानी’ बनकर पहुंचीं, जिन्हें आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संरक्षक मधु लढा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक पौधा लगाओ, हरियाली और प्रकृति बचाओ” का आह्वान किया। सभी ने बारिश की फुहारों के बीच हरियाली अमावस्या की संध्या पर आयोजित स्नेहभोज का आंनद लिया। कार्यक्रम का संचालन शिवानी समदानी और मीता अटल ने प्रभावी एंकरिंग से किया, जबकि प्रियंका मालू और अदिति लढा ने रोचक खेलों का संचालन किया। आयोजन में जतन हिंगड़, आशा डाड, अनिता नौलखा, इंद्रा भदादा, सरोज समदानी, मंजू दरक, पुष्पा मुंदड़ा, डिम्पल डाड, कोमल सोनी सहित कुल 65 सदस्याएं उपस्थित रही।

Delete Edit


Tags: