Sriganganagar श्रीगंगानगर । राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत राजस्थान दिवस के अवसर पर रन फॉर फिट राजस्थान दौड़ 30 मार्च 2025 को होगी।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू के अनुसार 30 मार्च को प्रातः 7 बजे रन फॉर फिट राजस्थान का आयोजन किया जायेगा। रन फॉर फिट राजस्थान रामलीला मैदान से रवाना होकर महाराजा गंगा सिंह चौक पहुंचेगी। विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।