राजस्थान : अस्पताल में महिला से दुष्कर्म

Update: 2022-06-14 13:41 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान में अजमेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में महिला मरीज के साथ दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगा है। महिला का आरोप है कि जेएलएन अस्पताल में उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया और फिर उनके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। एक प्रतिष्ठित अस्पताल में ऐसी घटना के सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में थाने में केस भी दर्ज करा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि महिला बीपी और अन्य शिकायत लेकर अस्पताल में अपना इलाज कराने आई थी। महिला यहां अपने भाई के साथ आई थी। महिला का कहना है कि यहां आने के बाद उनका इलाज किया जा रहा था। इस दौरान उनके भाई को बाहर जाने के लिए कहा गया। इसके बाद महिला को कोई पेय पदार्थ दिया गया। जिसे पीने के बाद वो बेसुध हो गईं। महिला के मुताबिक, अचेत अवस्था में उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।यह घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। नर्सिंग कर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने जब देखा कि महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त हैं तब उन्होंने दुष्कर्म की आशंका जाहिर की। जिसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। एक बड़े अस्पताल में ऐसी वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक भी मौके पर पहुंचे।

सोर्स-livehindustan

Tags:    

Similar News

-->