Rajasthanराजस्थान: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में गुरुवार को शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम बदल गया। दोपहर तक तेज धूप और गर्मी का सामना कर रहे लोगों को अचानक काले बादल और ठंडी हवाओं का अहसास हुआ। इसके बाद तेज बारिश ने शहर को भिगो दिया। करीब 15 मिनट तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे शहरवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली।
मौसम विभाग ने पहले ही पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की थी। इसके चलते कपड़ा नगरी भीलवाड़ा में दोपहर बाद मौसम ने अपना रंग बदला और शहर में ठंडी हवाएं चलने लगीं। फिर 4 बजे के बाद बारिश शुरू हुई, जो 15 मिनट तक तेज बरसी।
गौरतलब है कि भीलवाड़ा में पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान बढ़ रहा था और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बुधवार को हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को काफी राहत महसूस हुई। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में मौसम किस करवट बैठता है और यह राहत कितने दिनों तक बनी रहती है।
Tags: