Rajasthan: अज्ञात बदमाशों ने दंपत्ति को घोंपा चाकू,हालत गंभीर

Update: 2025-03-23 06:05 GMT
Rajasthan राजस्थान: आबूरोड-सरूपगंज फोरलेन पर भीमाणा गांव के पास शनिवार को दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोंक पर बाइक सवार दंपती को रोककर लूटपाट की। बदमाशों ने दंपती से मोबाइल व पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। इस हमले में बाइक सवार घायल हो गया, जिसे एलएनटी एंबुलेंस की मदद से सरूपगंज अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिरोही जिले के रोहिड़ा निवासी पंकज शनिवार दोपहर अपने किसी परिचित के साथ भीमाणा से सरूपगंज जा रहा था।
जैसे ही वे शिव शक्ति होटल के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने पंकज व उसकी महिला साथी को चाकू दिखाकर धमकाया और उनका मोबाइल व पर्स लूट लिया। वारदात के तुरंत बाद बदमाश फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। चलती स्कूटी में लगी आग, सवारों ने कूदकर बचाई जान
इसी दिन रेवदर के सारंका खेड़ा से दांतराई जा रही स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी सवार चालक व उसके साथी ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते स्कूटी आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शी शैलेष राणा व वेलाराम ने बताया कि पहले स्कूटी से धुआं निकलने लगा और फिर आग भड़क गई। आसपास मौजूद किसानों व राहगीरों ने खेतों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्कूटी जल चुकी थी।
Tags:    

Similar News