representative

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : अग्निपथ की आग में राजस्थान रोडवेज की 7 बसों को बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इस घटना के बाद भरतपुर और लोहागढ़ डिपो में बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। जिसके चलते राजस्थान रोडवेज को करीब ₹8 लाख रोजाना का घाटा हो रहा है। दोनों डिपो से करीब 50 बसों का संचालन रोजाना होता था, जिनको बंद कर दिया गया है।

वहीं बीते दिन रेलवे स्टेशन पर अग्निपथ के विरोध में युवाओं द्वारा किए गए उपद्रव के बाद भरतपुर स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
सोर्स-hindustan



Tags: