Rajasthan : चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, पूरा घर जलकर राख

Update: 2025-04-20 01:40 GMT
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के राजसमंद जिले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कुंवारिया थाना क्षेत्र के माली खेड़ा गांव में एक बुजुर्ग महिला के घर में उस समय आग लग गई जब अत्यधिक गर्मी के कारण चार्जिंग पर रखा मोबाइल फोन फट गया। आग इतनी भीषण थी कि पास में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया और कुछ ही देर में पूरा घर जलकर राख हो गया। हादसे के वक्त महिला फसलों को पानी देने के लिए खेत पर गई थी। जब वह वापस लौटी तो अपने घर को राख में तब्दील पाकर उसके होश उड़ गए। गनीमत रही कि उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, वरना जनहानि भी हो सकती थी।
जानकारी के मुताबिक महिला मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर खेत पर गई थी। भीषण गर्मी के कारण मोबाइल की बैटरी का तापमान जरूरत से ज्यादा बढ़ गया, जिससे बैटरी फट गई। सबसे पहले फोन के पास रखे कपड़ों में आग लगी, जो बाद में पूरे घर में फैल गई। आग की लपटें और धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।
Tags:    

Similar News