Rajasthan : भीषण आग, 300 बीघा जंगल जलकर राख

Update: 2025-03-10 06:46 GMT
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के बारां जिले के नाहरगढ़ के बरनी नदी वन क्षेत्र में अचानक भयानक आग लग गई, जिससे जंगल का एक बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया. आग इतनी तेजी से फैली कि धुएं के घने बादल ने सब कुछ अपनी चपेट में ले लिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस आग में करीब 300 बीघा जंगल जलकर राख हो गया है. आग लगने की सूचना मिलते ही नाहरगढ़ रेंजर हरिराम चौधरी मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दो दमकल गाड़ियां बुलाई गईं|
पुलिस, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने दमकलकर्मियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने का कारण क्या था. वन विभाग मामले की जांच कर रहा है. इस भीषण आग के कारण न सिर्फ सैकड़ों पेड़-पौधे जलकर राख हो गए, बल्कि जंगल में रहने वाले वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास भी प्रभावित हुआ है, जिससे उनकी जान को खतरा है|
Tags:    

Similar News