Rajasthan: नकली तेल का भंडाफोड़, 25 टिन जब्त

Update: 2025-08-12 02:33 GMT
Rajasthan राजस्थान: पुलिस थाना ब्यावर सिटी और डीएफओ ब्यावर की संयुक्त कार्रवाई में नकली तेल का बड़ा जखीरा जब्त किया गया है। पुलिस ने मौके से 25 टिन नकली तेल और परिवहन में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन जब्त किया है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह आईपीएस के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा आरपीएस व वृत्ताधिकारी राजेश कासनिया आरपीएस के नेतृत्व में की गई। थानाधिकारी थाना ब्यावर सिटी व टीम ने डीएफओ ब्यावर के साथ मिलकर नकली तेल बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। 11 अगस्त 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि न्यायालय रोड पर एक पिकअप में भारी मात्रा में नकली तेल बेचा जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने विजयनगर रोड पर नाकाबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक भागने का प्रयास करने लगा। वाहन का पीछा कर रोका गया तो उसमें 25 टिन नकली कलश ब्रांड का तेल मिला, जिसे जब्त कर वाहन को जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि ज़ब्त किए गए तेल के नमूने प्रयोगशाला भेजे जाएँगे और रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि नकली तेल और अन्य मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
Tags:    

Similar News