जांच में जुटी पुलिस, चंबल नदी में तैरते मिले युवक-युवती के शव
राजस्थान न्यूज
कोटा. शहर के आरकेपुरम थाना इलाके में चंबल नदी में एक युवक और युवती का शव तैरता हुआ मिला (dead bodies found floating in Chambal river) है. यह दोनों शव 1 से 2 दिन पुराने बताया जा रहे हैं. दोनों की मृत्यु पानी में डूबने से हुई है. इसके बाद शव अपने आप ही फूल कर किनारे पर आ गए. जिनको देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई.
नगर निगम के गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी, जिसके बाद वह चंबल नदी में भंवरकुंज के नजदीक पहुंचे. शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. रेस्क्यू में करीब एक से डेढ़ घंटा लग गया. दोनों शवों को आरकेपुरम थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया. जिसके बाद उन्होंने एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवा दिया गया. वहां पर बड़ी तादाद में मगरमच्छ हैं, ऐसे में रेस्क्यू भी खतरे से खाली नहीं था. पुलिस दोनों मृतकों की शिनाख्त की में जुटी हुई है. यह दोनों एक साथ कूदे या अलग-अलग मामले हैं. इस बारे में भी पड़ताल की जा रही है.